मासिक बैठक में गन्ना किसानों के उत्पीडऩ पर जताया रोष

मासिक बैठक में गन्ना किसानों के उत्पीडऩ पर जताया रोष
  • सहारनपुर में भाकियू अ की मासिक पंचायत को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि भाकियू अराजनीतिक किसी भी कीमत पर किसानों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आ रही परेशानी के मामले में शीघ्र ही जिलाधिकारी को अवगत कराने का काम किया जाएगा।

भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी आज कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक पंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते अन्नदाता किसान परेशान हैं। चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही भाकियू अराजनीतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर अवगत कराने का काम करेगा। बैठक में लोकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अरविंद, सलीम, मुबारिक, शैलेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।