काले कृषि कानूनों के खिलाफ जताया रोष

काले कृषि कानूनों के खिलाफ जताया रोष
  • सहारनपुर में कृषि कानूनों का विरोध करते भाकियू बेदी के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन बेदी के महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार तत्काल काले कृषि कानूनों को वापस ले क्योंकि इन काले कानूनों से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा आज यहां भाकियू बेदी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कृषि कानूनों को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इसलिए सरकार को इन काले कानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिए जिसे भाकियू बेदी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान पिछले छह महीने से दिल्ली बोर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने धरने में शहीद हुए किसानों के परिजनों को 50 लाख रूपए मुआवजा देने की भी मांग की। इस दौरान ंइस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद, राष्ट्रीय सचिव राव रियाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमाल नासिर, जिलाध्यक्ष तौहिद अली, जीशान अली, नावेद राव, आलिम मलिक, महिला मोर्चा महानगर सचिव रजनी रसेवट, करण खरबंदा, प्रिंस चौधरी, रहमान, द्रोण शर्मा, निखिल वत्स आदि मौजूद रहे।