किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण: बेदी

- सहारनपुर में भाकियू बेदी में शामिल होने वालों का स्वागत करते पदाधिकारी।
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन बेदी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी के समक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने भाकियू बेदी में शामिल होने की घोषणा की।
स्थानीय जनता रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत कियका। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई को मिलकर लड़ा जाएगा। किसानों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा तथा किसानों की लड़ाई शासन स्तर से लेकर जमीनी स्तक तक मजबूती के साथ लडऩे का काम कि या जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी में शामिल होने वालों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस दौरान जीशान गाडा, मुसव्वर लम्बरदार, मोबीन गाड़ा, शावेज प्रधान, दानिश प्रधान, एहतेशाम प्रधान, हैदर खान, अब्दुल वहाब, हसीबुर्रहमान, शैफुल्ला, जैद सलमान, आशिफ आदि मौजूद रहे।