भाकियू बेदी की महानगर कार्यकारिणी का किया विस्तार

- सहारनपुर में भाकियू बेदी की बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय राहुल बेदी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन बेदी के महानगर अध्यक्ष कर्ण खरबंदा ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील सिंह को महासचिव व दीपक कुमार को महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके व मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। जनता रोड स्थित भाकियू बेदी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कर्ण खरबंदा ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस दौरान उन्होंने दीपक कुमार को महानगर अध्यक्ष व सुनील सिंह को महानगर महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की।
बैठक में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी की कार्यशैली को देखते हुए किसान यूनियन से जुड़ रहे हैं क्योंकि भाकियू बेदी किसानों का एक ऐसा संगठन है जो नि:स्वार्थ भावना से किसानों की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाकर उनका निराकरण कराने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यूनियन मजबूती के साथ किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी। इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी कारी नौशाद, अहमद कमाल, जैद गौर, मनीष कुमार, राहुल शर्मा, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।