बाजार शहीद गंज व्यापार संगठन की कार्यकारिणी घोषित
- सहारनपुर में बाजार शहीदगंज व्यापार संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ व महासचिव रवि जुनेजा ने बाजार शहीद गंज व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए अभिनव अग्रवाल को अध्यक्ष, रविकांत चड्ढा को महामंत्री व मौहम्मद आसिफ खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
बाजार शहीदगंज स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ एवं व्यापारी नेता रवि जुनेजा ने बाजार शहीदगंज व्यापार संगठन की कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि अमोद गोयल को प्रभारी, सुरेंद्र कालड़ा को चेयरमैन, अभिनव अग्रवाल को अध्यक्ष, अरूण नागपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कपिल अग्रवाल व प्रतीक चोपड़ा को उपाध्यक्ष, रविकांत चड्ढा को महामंत्री, अमित बांगा को संयुक्त महामंत्री, मौहम्मद इस्लाम सादिक, पवन आनंद, विकास जैन, मौ. सलीम व गुलशन को उपमहामंत्री, मौ. शहजाद, जुबैर अंजुम, हनी, पंकज जैन, रोनित कालड़ा व दीपक खुराना को मंत्री नियुक्त किया।
जबकि मौहम्मद शाहिद, हाजी नौशाद को वरिष्ठ संगठन मंत्री, परवेज आलम, अकबर फारूखी, शेरू को संगठन मंत्री, मौ. आसिफ खान को कोषाध्यक्ष, राहुल भाटिया व मुकेश आनंद को सह कोषाध्यक्ष, मौ. अहसान कुरैशी, हाजी आगोस, सुनील मिगलानी, शिवम को संयोजक, स. कंवलजीत सचदेवा, को कार्यक्रम संयोजक, अरूण रोहिला, मौ. जैद, वरूण सक्सेना, ईशान भारती, मौ. शमी अंसारी को मीडिया प्रभारी, आशु रोहिला, सुभाष गुम्बर, लक्की खुराना को लेखा परीक्षक, मौ. आमिर खान, साजिद, रवि क्वात्रा, मौ. शेखु को जनसम्पर्क अधिकारी, नोमान, नवाब, लव पचनंदा, राजू, मौ. सारिक, मौ. कासिफ खान को प्रचार मंत्री, अमित जैन, रोहित जैन, अकबरूद्दीन, अभिषेक खुराना को मुख्य सलाहकार, यश काम्बोज, तुषार नारंग, सन्नी मदान, मौ. आलीशान, नितिन गोयल को कार्यकारिणी सदस्य बनाने की घोषणा की।
