अंतराज्यीय चैकपोस्टों पर पैनी नजर रखें आबकारी अधिकारी: उप आबकारी आयुक्त

अंतराज्यीय चैकपोस्टों पर पैनी नजर रखें आबकारी अधिकारी: उप आबकारी आयुक्त
  • सहारनपुर में अपने कार्यालय में समीक्षा करते उप आबकारी आयुक्त।

सहारनपुर। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने मंडल के आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडल के सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर में अंतर्राज्यीय चैकपोस्टों पर विशेष नजर रखें ताकि किसी भी तरह की अवैध शराब की तस्करी न होने पाए।

उन्होंने कहा कि 13/14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा है। इसलिए मंडल में कहीं शराब की अवैध तस्करी व कच्ची शराब बनाने का धंधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गहन चैकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाकर शराब का अवैध धंधा करने वालों को जेल भेजने का काम करें। उन्होंने मंडल की सभी चेक पोस्टों पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड  से आने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखें और दुकानों पर भी शराब की कोई भी ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Leave a Reply