20 फरवरी से 6 मार्च तक आबकारी विभाग चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान

20 फरवरी से 6 मार्च तक आबकारी विभाग चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान
  • सहारनपुर में फाइव स्टार ढाबे में चैकिंग करते आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र।

सहारनपुर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके चलते शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा रहा। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में देर रात जनपद की सीमाओं एवं शराब के ठेकों पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

टीम ने सरसावा चैकपोस्ट पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ से अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चैकंग अभियान चलाया गया। टीम ने सीमा पार से आने वाले सभी वाहनों की सघन चैकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा। अभियान के तहत सैक्टर-2 की आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान ने पुराने शहर में शराब की दुकानों पर सघन चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं हालेमार्का की चैकिंग की। सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-2 हरिशंकर शुक्ल  द्वारा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1  राजेश कुमार मिश्र व आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2  राजकमल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब की दुकानों पर सैल्समैनों में हड़कम्प मचा रहा।

उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुरूनानक वैष्णो ढाबा, फाइव स्टार ढाबा सहित अन्य ढाकों पर चैकिंग की।  टीम में प्रधान आबकारी सिपाही डोडू सिंह चैहान, आबकारी सिपाही हरपाल, प्रधान आबकारी सिपाही रविकांत राय, आबकारी सिपाही राजेश कुमार, आबकारी सिपाही नईमुद्दीन मौजूद रहे।


Leave a Reply