उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग चलाएगा सघन चैकिंग अभियान: उप आबकारी आयुक्त

- सहारनपुर में अपने कार्यालय में अधीनस्थों की बैठक को सम्बोधित करते उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार।
सहारनपुर। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि शराब की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने अपने कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीमें गठित कर गांव-देाहत, शहर एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से लगी चेक पोस्टों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मंडल में भी सूरत में शराब की अवैध बिकी, तस्करी एवं कसीदगी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टीमें गठित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि किसी अधिकारी के क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री या तस्करी होती पाई गई तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि त्यौहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं निर्देशानुसार यह विशेष अभियान जा रहा है तथा इसे पूरी मुस्तैदी एवं सजगता के साथ अमल में लाया जाएगा।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभियान में कच्ची शराब, अवैध नशा सामग्री, और हरियाणा चंडीगढ़ पंजाब की शराब पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी। बैठक में सहायक आबकारी आयुक्त नीरज द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त हरिशंकर शुक्ल, आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक विकास यादव, आदि मौजूद रहे।