आबकारी विभाग की टीम ने चेकपोस्ट पर चलाया सघन चैकिंग अभियान

आबकारी विभाग की टीम ने चेकपोस्ट पर चलाया सघन चैकिंग अभियान
  • सहारनपुर में सरसावा चेकपोस्ट पर वाहनों की चैकिंग करती आबकारी विभाग की टीमं

सहारनपुर। संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर पर आज आबकारी विभाग की टीम ने सरसावा चेकपोस्ट पर हरियाणा व चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की।  सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विभाग अवधेश कुमार वर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त नीरज कुमार द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त हरिशंकर शुक्ल ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की।

उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम ने सरसावा चैकपोस्ट पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता के साथ चेकिंग की।  विभाग को सूचना मिली थी कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर दूसरे राज्यों से आने वालों द्वारा अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसी के मद्देनजर आज आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। सरसावा चैकपोस्ट सहित अन्य सीमावर्ती चेकपोस्टों पर भी गहन चैकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि अन्य प्रांतों से अवैध मदिरा की तस्करी की खबरों के चलते वाहनों के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के दृष्टिगत वाहनों के गहन जांच करने के लिए टीम की तैनाती की गई है।  चेकिंग के दौरान सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अवधेश वर्मा, स.आ. आ. प्रवर्तन नीरज कुमार द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्तक प्रवर्तन हरिशंकर शुक्ला, आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव मय स्टाफ मौजूद रहे।