
आबकारी विभाग टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब बनाते किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में आबकारी विभाग द्वारा पकड़ा गया आरोपी एवं बरामद शराब व शराब बनाने के उपकरण।
सहारनपुर। थाना बडग़ांव पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने थाना बडग़ांव क्षेत्रांतर्गत गांव चंदपुर मजबता में छापा मारकर कच्ची शराब बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 170 लीटर शराब एवं भारी मात्रा में लहन बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम एवं थाना बडग़ांव पुलिस ने आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम चंदपुर मजबता में छापा मारकर एक आरोपी को कच्ची शराब बनाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 170 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि जनपद में कहीं पर भी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी नहीं होने दी जाएगी। आबकारी विभाग की टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर रही है और यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। टीम में आबकारी सिपाही सुदीप कुमार कन्नौजिया, आबकारी सिपाही मनोज और पुलिस के सिपाही शामिल रहे।
