shobhit University Gangoh
 

आबकारी विभाग ने नकुड़ के ग्राम गदरहेड़ी में दी दबिश

आबकारी विभाग ने नकुड़ के ग्राम गदरहेड़ी में दी दबिश
  • सहारनपुर में नकुड़ के गांव गदरहेड़ी में छापामार कार्यवाही करती आबकारी विभाग की टीम।

नकुड़। आबकारी विभाग का अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत आज सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन हरिशंकर शुक्ल के नेतृत्व में नकुड़ तहसील में कच्ची शराब को लेकर दबिश दी गई।

आबकारी विभाग की टीम ने आज सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन हरिशंकर शुक्ल, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन संजीव कुमार, आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चैहान के नेतृत्व में कच्ची शराब के तस्करों पर थाना नकुड़ के ग्राम गदरहेड़ी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया। संयुक्त आबकारी आयुक्त दिलीप मणि त्रिपाठी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अन्य राज्यों हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से किसी भी तरह की शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। सीमा पार से आने वाली गाडिय़ों में कच्ची शराब और नशीले पदार्थों पर निगरानी रखें और जो तस्कर इस कार्य में लगे हुए हैं, उन्हें जेल भेजने का काम करें।

उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि सरसावा चेकपोस्ट पर भी 24 घंटे आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी तरह की शराब की अवैध बिक्री, तस्करी, ओवररेट एवं कच्ची शराब बनाने का कोई अभी अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा।

Jamia Tibbia