पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह का आयोजन 03 मार्च को जनमंच में

सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जनपद में पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह का आयोजन 03 मार्च 2023 को प्रातः 10ः00 बजे जनमंच प्रेक्षागृह में किया जायेगा।
कर्नल (अ0प्रा0) श्री विवेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुर्नमिलन समारोह में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कैम्प, ई0सी0एच0एस0 योजना की जानकारी, सी0एस0डी0कैन्टीन की सुविधा स्पर्श से संबंधित जानकारी, स्वतः रोजगार से संबंधित जानकारी, विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं वीरनारी, द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों, आश्रितों, नॉन पेंशनरों एवं जनपद के वीरता पदक विजेताओं का सम्मान किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रवेश हेतु अपना ईएसएम/आश्रित कार्ड अवश्य साथ लायें। अधिक जानकारी के लिए 7839553269 एवं 0132-2643629 पर सम्पर्क किया जा सकता है।