सभी के मंगलकारक देव हैं विघ्नहर्ता गणपति महाराज

सभी के मंगलकारक देव हैं विघ्नहर्ता गणपति महाराज
  • सहारनपुर में राधा विहार मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

सहारनपुर [24CN]। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति विघ्न हरण कर मंगल करने वाले देव हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज यहां राधा विहार स्थित महा शक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गणपति महाराज की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गणपति महाराज मां भगवती गौरा की अक्षय कृपा का प्रतिफल है जिसमें मां भगवती की समस्त ब्रह्म चेतना समाई है जो सभी गुणों के अध्यक्ष हैं और सभी देशों में प्रथम पूज्य हैं एवं रिद्धि-सिद्धि एवं समृद्धि के दाता हैं अर्थात जो गणपति की नियमित आराधना करते हैं तो उन पर गणपति महाराज सुख-समृद्धि, धन वैभव एवं अंत में मोक्ष प्राप्ति हेतु कृपा करते हैं।

उन्होंने कहा कि गणपति महाराज सम ब्रह्मचेतना के द्वारा मां भगवती की कृपा से प्रकट हैं और बाद में शिव ने अपनी कृपा एवं ब्रह्म शक्ति से उन्हें अक्षय फल देने वाली शक्ति तथा सभी देशों में प्रथम पूज्य का स्थान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति की संयुक्त ब्रह्म ऊर्जा का साक्षात् प्रत्यक्ष रूप गणपति महाराज हैं जिनकी आराधना करने से मनोवांछित फल क प्राप्ति होती है और जीव को मन में असीम शांति की अनुभूति होकर जीव को अंत में मोक्ष प्रदान करता है।