कन्या भ्रूण हत्या का सभी को विरोध करना चाहिए- जिला एवं सत्र न्यायाधीश

- वृहद लोक अदालत में 29 पारिवारिक वाद निस्तारित
सहारनपुर [24CN] । जनपद न्यायाधीश श्री सर्वेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के कार्य करने का दायरा काफी बढ गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व सभी विभागों और स्थानों में होना चाहिए। नारी के प्रति समाज की सोच अच्छी रहनी चाहिये अगर नारी के प्रति कोई अपराध होता है वह क्षम्य नही है। उन्होने कहा कि हमेशा कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करना चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि परिवार को विघटन से बचाने एवं महिलाओं को न्याय दिलाने में हमारे परिवार न्यायाल के न्यायाधीश बहुत अच्छा कार्य कर रहे है और वादकारियों को न्याय दिला रहे हैं। वृहद लोक अदालत में आज 29 पारिवारिक वादों का निस्तारण हुआ।
श्री सर्वेश कुमार आज महिला पखवारा दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर स्थित एडीआर भवन में विश्व महिला दिवस पर पारिवारिक वादो की वृहद लोक अदालत के आयोजन में सभी को संबोधित कर रहे थे। विश्व महिला दिवस पर पारिवारिक लोक अदालत का शुभारभ्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पारिवारिक वृहद लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री नरेन्द्र कुमार जी के न्यायालय से 22 पारिवारिक वाद, अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश श्रीमती मनोरमा के न्यायालय से 5 पारिवारिक वाद एवं मध्यस्था केन्द्र में 02 वाद निस्तारित हुये।
प्रधान न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के युग में पुरूष एवं नारी मे कोई भिन्नता नही है दोनो ही अपने अपने दायित्वो का निर्वहन कर रहे है। उन्होने कहा कि शादी भगवान का तोहफा है उसने टूटने से बचाये उन्होने न्यायालयो में चलने वाली पारिवारिक मामलो की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए महिलाओं पर अनेक उदाहरण दिये और कहाॅ कि न्यायालय के साथ साथ समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह परिवारो को टूटने से बचाये और पति -पत्नि के मध्य सुलह कराने में अपना पूर्ण सहयोग करे तभी समाज बचेगा और देश एवं समाज का विकास होगा।
सिविल जज जेडी, एफटीसी सुश्री जीनत प्रवीन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सुश्री गीतिका गर्ग एवं पैनल लायर्स श्रीमती बेबी बीना ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का सचांलन सचिव/न्यायिक अधिकारी वरिष्ठ श्रीमती सुमिता ने किया।
इस अवसर पर श्री सुरेश चन्द्र भारती, श्री अहसान हुसैन, श्रीमती ललिता गुप्ता, श्रीमती अनिमिका चैहान, श्रीमती कल्पना पाण्डेय श्री रामगोपाल अपर जनपद न्यायाधीश, सुश्री श्वेता नैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, सुश्री निशा अली, सुश्री हुमा, सुश्री शिल्पा जैन, अपर सिविल जज (जू0डी0), श्रीमती प्रियंका सरन सिविल जज (जू0डी0)/एफटीसी, सहित मध्यस्थता केन्द्र के सदस्य एवं पक्षकारगण उपस्थित थे।