शहीदो की चिताओ पर लगेगे हर बरस मेले: शुभलेश शर्मा

- शहीद स्मारक पर शहीदो को पुष्प अर्पित करते स्कूली बच्चे व भाजपा कर्मी
देवबंद [24CN]: शहीद दिवस के अवसर पर श्री त्रिपुर माॅ बाला सुन्दरी देवी मेला प्रंागण में स्थित शहीद स्मारक पर स्कुली बच्चो के साथ साफ सफाई के बाद शहीदो को पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई।
इस दौरान भाजपा नेता शुभलेश शर्मा ने देश के अमर शहीदो को श्रदासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिये देश के अनेको वीर सपुतो ने घोर यातनाए सही तथा देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इन्ही बलिदानो में सबसे महान बलिदान शहीद भगतसिंह सुखदेव और राजगुरू का माना जाता है। इनका बलिदान हम कभी नही भूलाया जा सकता। पूनम कौशिक ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश के इन वीर सपुतो के अमर बलिदान से ही हमें आजादी मिली। उन्होंने हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए अपने जीवन का बलिदान किया है, वह भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इतनी कम उम्र में, वह आगे आए और स्वतंत्रता के लिए अपनी अंतिम सॉस तक उन्होंने बहादुरी के साथ संघर्ष किया।
रीतु सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। भगत सिंह ने अपने साथियों राजगुरु, सुखदेव, आजाद और गोपाल के साथ मिलकर लाला लाजपत राय की हत्या के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को अपने साथियों के साथ इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया और केंद्रीय विधानसभा पर बम फेंका। इसके लिए उनके खिलाफ एक हत्या का मामला लगाया गया था। 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में उन्हें फांसी दे दी गई। इस अवसर पर स्नेहलता त्यागी, रेखा धीमान, कुमारी कोमल, सोमेश पंवार, अर्जुन सिंह, संदीप कुमार, विनिता त्यागी, अजय कुमार, मनीष ने भी श्रदाजंलि अर्पित की।