स्नातक चुनाव में अपना दायित्व निभाए प्रत्येक कार्यकर्ता: सैनी

स्नातक चुनाव में अपना दायित्व निभाए प्रत्येक कार्यकर्ता: सैनी
  • सहारनपुर में भाजपा की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना दायित्व निभाने के लिए अभी से जुट जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी इस बार सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हर हाल में जीतेगी। पार्टी प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा कि जिले में जितने भी वोट बनवाए गए हैं। यदि यही वोट सही पोल करवा दिए तो भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

बैठक को रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, डीसीबी के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह जुड्डा, चुनाव संयोजक सोनेंद्र राणा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में विस्तारक संजय सूर्य, संजय उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, वीरेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र पुंडीर, मनोज चौधरी, विनोद पंवार, सोहन मुखिया, सुशील कुमार, ऋषिपाल गौतम, सुभाष सैनी, प्रवीण सैनी, विजय सैनी, नीरज चौहान, दुबे सिंह काम्बोज, किशोर चौधरी, अरविंद बालिया, अरूण चोपड़ा, प्रवीण सैनी, पवन, सोनित कश्यप आदि मौजूद रहे।