युक्रेन में फंसे हर भारतीय की हो सुरक्षित वतन वापसी: शुभलेश शर्मा

युक्रेन में फंसे हर भारतीय की हो सुरक्षित वतन वापसी: शुभलेश शर्मा
  • शुभलेश शर्मा

देवबंद [24CN]: रूस और युक्रेन हो रहे युद्ध के हालात पर भाजपा की जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि युक्रेन में फंसे भारतीय छात्र और अन्य भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए हर भारतीय चिंतित हैं।

उन्होने कहा कि युक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों के लिए ये बहुत ही कठिन समय है। कहा कि उन्हे आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युक्रेन में फंसे भारतीय छात्र और अन्य भारतीयों के सकुशल घर वापसी हेतु जो प्रयास किये जा रहे है उन्होने भारत सरकार व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ युक्रेन में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित अपने देश में अपने परिवार के पास पहूंच जाये। उन्होंने मानवता के लिए रूस से युक्रेन पर हमले रोकने की अपील की है।