मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: सूर्यकांत

सहारनपुर [24CN]। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि मतदान करना राष्ट्रभक्ति का परिचायक है क्योंकि लोकतंत्र का आधार मतदान के द्वारा सरकार का चयन ही प्रत्येक नागरिक का विशेष दायित्व है।

ठा. सूर्यकांत सिंह आज यहां किशनपुरा नाला पटरी स्थित पूर्व सभासद प्रवेश धवन के आवास पर आयोजित मतदान शक्ति राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की जनार्धन होती है अर्थात जनता अथवा मतदाता ही देश के मालिक है तथा जनता ही अपनी पसंद-नापंसद को दल विशेष की नीतियों व प्रत्याशियों को वोट के माध्यम से ही स्वीकार व अस्वीकार करती है। यदि अच्छे सुधी नागरिक मतदान के प्रति उदासीन रहेंगे तो मुद्रा सिद्धांत की तरह बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है। इसी तरह बुरी नीतियों वाले दल व प्रत्याशी अच्छी नीतियों वाले संगठन व प्रत्याशियों पर हावी होकर उन्हें परास्त कर सकते हैं जिसका खामियाजा देश व प्रदेश को अगले पांच वर्षों तक भुगतना पड़ता है। इसलिए सभी हिंदू राष्ट्र रक्षकों को अधिक से अधिक मतदान करते हुए देश की एकता व अखंडता की पक्षधर व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की समर्थक शक्तियों को विजयी बनाने में योगदान के लिए आगे आना होगा। हरियाणा के पूर्व मंत्री करण देव काम्बोज ने कहा कि आज देश में इंडोनेशिया, युगोस्लाविया व सूडान की भांति विधर्मी शक्तियां जनसांख्यिकीय परिवर्तन करके देश विभाजन के षडयंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए हिंदूवादी शक्तियां एकजुट होकर इन षडयंत्रकारी देशद्रोही शक्तियों को 14 फरवरी के दिन इनके षडयंत्र को विफल करने का काम करें।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, महामंत्री अश्विनी शर्मा, रजत गोयल, हर्ष डाबर, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर एडवोकेट, वीरसिंह चौहान, जोगेंद्र पाल सिंह, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, मांगेराम त्यागी, रामपाल कोरी, मनोज गुप्ता, मनोज शर्मा, मोहित राणा, अभिषेक राणा, निशांत सिंह, मनोज धीमान, अनुज, जयपाल सैनी, यशपाल सैनी आदि मौजूद रहे।