• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

समझौते के बाद भी थम नहीं रहा लखीमपुर खीरी मामला, आरोपों-प्रत्‍यारोपों का दौर जारी

  • October 5, 2021
समझौते के बाद भी थम नहीं रहा लखीमपुर खीरी मामला, आरोपों-प्रत्‍यारोपों का दौर जारी
  • लखीमपुर खीरी का मामला फिलहाल ठंडा होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस मामले में लगातार विपक्ष राज्‍य सरकार पर आरोप लगा रहा है। हालांकि सोमवार को इस मामले में समझौता भी हो चुका है फिर भी मामला गरमाया हुआ है।

नई दिल्‍ली। लखीमपुर खीरी मामला  प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच हुए समझौते के बावजूद भी फिलहाल गरमाया हुआ है। इसको लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है। गौरतलब है कि चार किसानों की मौत पर मचे हंगामे के बाद सोमवार को दोनों पक्षों में मुआवजे को लेकर एक समझौता हो गया था। इस बीच छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्‍य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि हम जिस राज्‍य में आजादी का अमृत महोत्‍सव माना रहे हैं, वहां पर ये सब हो रहा है, जहां पर न्‍याय से मुंह मोड़ा जा रहा है।

एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार ने इस घटना की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज से कराने की मांग की है। एएनआई से हुई बातचीत के दौरान उन्‍होंंने कहा कि इस घटना की जांच की जानी चाहिए, तभी सच सामने आ सकेगा। उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, लेकिन विपक्ष ऐसा होने नहीं देगा। हम सभी किसानों के साथ खड़े हैं। हम इसके समाधान के लिए कोई भी कदम उठाएंगे।

 

jagran

भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर मामले के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की अपील की है। उन्‍होंंने अपने ट्वीट में एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा। पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे।

कांग्रेस की नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर राज्‍य सरकार से पूछा है कि इस मामले में जनता की आवाज उठाने पर उन्‍हें और दूसरे विपक्षी नेताओं को तो हिरासत में ले लिया गया है लेकिन इस मामले के आरोपी को अब तक हिरासत में क्‍यों नहीं लिया गया है और मंत्री को अब तक क्‍यों बर्खास्‍त नहीं किया गया है। उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया है कि बिना किसी आदेश और एफआईआर के उन्‍हें हिरासत में रखा गया है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार पर भी निशाना  साधा है और कहा है कि इस देश को आजादी किसानों ने दिलवाई थी। देश की सीमाओं की सुरक्षा भी इन्‍हीं किसानों के बेटे कर रहे हैं। किसान महीनों से अपनी आवाज उठा रहा है। उन्‍होंने पीएम मोदी से लखीमपुर आने की अपील की है। साथ ही कहा है कि ये उनका कर्तव्‍य है कि जिस संविधान की उन्‍होंने शपथ ली है और जिन लोगों की सुरक्षा का उन्‍होंने बीड़ा उठाया है उसको पूरा करें।

jagran

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर कहा है कि किसान शोक मना रहे हैं। इसलिए ये किसी भी महोत्‍सव को मनाने का समय नहीं है। अपने एक और ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि आज अहंकारी भाजपा का विकृत रूप व चेहरा जनता के सामने किसानों की हत्या के रूप में आया है। भाजपा के समर्थकों के सिर भी शर्म से झुक गये हैं। अन्नदाता के हत्यारों का साथ देने का अपराधबोध उनके गले से एक निवाला भी नीचे उतरने नहीं दे रहा है।

jagran

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर कहा है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इससे राज्‍य सरकार और भाजपा का असली चेहरा भी सामने आ गया है।

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर मामले के आरोपियों को बचाने का आरेाप लगाया है। उन्‍होंने अपने एक ट्वीट में पूछा है कि आप क्‍यों आरोपी को बचाने में लगे हैं। जबकि किसानों की आवाज उठाने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्‍होंने एक वीडियो भी साझा किया है। उन्‍होंने ये भी पूछा है कि इस मामले का आरोपी क्‍या भारत के किसानों से अधिक महत्‍वपूर्ण है।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्‍तर प्रदेश की सरकार पर की निंदा करते हुए कहा है कि लखीमपुर में जो कुछ हुआ वो बेहद विभत्‍स है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्‍होंने लिखा है कि वो इस घटना की और इसका विरोध करने पर विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की घोर निंदा करते हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

  • March 27, 2026
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026
Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

  • March 27, 2026
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

  • March 27, 2026
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

  • March 27, 2026
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez