भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों पर धर्म ध्वज की स्थापना की

- प्राचीन श्री ठाकुर द्वारा मंदिर पर धर्मध्वज की स्थापना करते मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
देवबन्द [24CN] : मुख्य बाजार स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मन्दिर में रक्षाबन्धन के दिन सायकाल भगवान शिव एवं ठाकुरजी भगवान श्रीकृष्ण के मन्दिर शिखरों पर धर्मध्वज स्थापना कार्यक्रम धार्मिक विधि विधान पूर्वक एवं शँख ध्वनि के साथ परम्परागत सौल्लास सम्पन्न हुआ। शिव मन्दिर शिखर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र सिंह सैनी एवं भगवान श्रीकृष्ण के मन्दिर शिखर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता ने धर्मध्वज स्थापित किए। जबकि इससे पूर्व धर्मध्वज पूजन मन्दिर कमेटी अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि पद से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र सिंह सैनी ने कहा हमारा भारत त्यौहारों एवं उत्सवों का देश है, पूरे विश्व की तुलना में भारत में अधिक त्यौहार मनायें जाते हैं। उन्होने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देवबन्द के इस प्राचीन ठाकुरद्वारा मन्दिर में रक्षाबंधन के दिन मन्दिर शिखरों पर धर्मध्वजों की स्थापना के उपरान्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं इसके दूसरे दिन ऐतिहासिक श्रीकृष्ण रथयात्रा महोत्सव की परम्परा सदियों पुरानी है।
डॉ0 महेन्द्र सैनी ने कहा कि हिन्दुओं का यह त्यौहार श्रावण मास (जुलाई-अगस्त) के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है, तथा इस अवसर पर भगवान विष्णु की श्रीकृष्ण के रूप में समस्त भारत में उनके परम्परागत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है और प्रार्थनाऐं की जाती है। वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मन्दिर कमेटी के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता पत्रकार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय सिंघल बिट्टू, विवेक तायल, अजय बंसल, राजकिशोर गुप्ता, विजेश कंसल, रूपेश सैनी, मुकेश गर्ग, ऋषिपाल कश्यप, पवन धीमान, नीरज कंसल, वैभव अग्रवाल, अजय गर्ग, आलोक गुप्ता, तनुज गर्ग, इंजी0 राजेश गुप्ता, अरविन्द बंसल, नरेन्द्र बंसल, सतीश माहेश्वरी आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहें।