पर्यावरण हम सबका नैतिक दायित्व: डीएम

पर्यावरण हम सबका नैतिक दायित्व: डीएम
  • सहारनपुर में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह।

सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण स्वच्छ होगा तो बीमारियां नहीं होंगी। जिलाधिकारी आज यहां जीपीओ रोड स्थित एक होटल में स्नायू संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का भी आह्वान किया।

स्नायू संस्था की अध्यक्षा सुरूचि आर्य व तनु दानी ने कहा कि यह संस्था पर्यावरण एवं युवा उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का मकसद लोगों को स्वावलम्भी बनाने के साथ-साथ युवाओं को किस तरह घरेलू कार्यो से अपना व्यवसाय शुरू करना है। उसके प्रति प्रेरित करना है। इससे पूर्व जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में स्नायु संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व उनकी धर्मपत्नी को बुके देकर, माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अंकित सैनी, दीपदेवी दयाल सैनी, सोमपाल सिंह, अमनदीप, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय सैनी, त्रिसला देवी, सुषमा सैनी आदि मौजूद रहे।