आईआईए की बैठक में उद्यमियों ने लिया एकजुट होने का संकल्प

- सहारनपुर में आईआईए की बैठक को सम्बोधित चैप्टर चेयरमैन।
सहारनपुर [24CN]। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की प्रथम जनरल बॉडी बैठक में उद्यमियों से एकजुट होने का आह्वान किया गया तथा युवा उद्यमी कुशल शर्मा को मेम्बरशिप ग्रोथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित जनरल बॉडी की बैठक को सम्बोधित करते हुए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि आईआईए ही एकमात्र ऐसी संस्था है जो एमएसएमई सैक्टर के लिए काम करती है।
उन्होंने कहा कि सदस्यों की औद्योगिक समस्याओं का समाधान करवाने के साथ ही सदस्यों को अधिक से अधिक सरकारी नोटिफिकेशन व योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि सही समय पर सदस्यों को जानकारी प्राप्त हो सके और वह उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यूथ विंग एवं महिला विंग के सदस्यों को संस्था के साथ जोडक़र कार्य किया जाएगा ताकि संस्था और अधिक ऊंचाइयों को छू सके।
मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि संस्था के जिस भी सदस्य ने किसी भी बैंक से ऋण लेने के लिए सम्पूर्ण दस्तावेजों को बैंक में नियमानुसार तरीके से जमा किया है और बैंक ऋण देने में परेशान कर रहा है तो संस्था को अवगत कराएं। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि नई तकनीकी से ही उत्पाद का निर्माण करें ताकि अधिक से अधिक उत्पाद का निर्माण हो सके।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह व राजेश सपरा ने कहा कि वही संगठन मजबूत होता है जिसका संख्या बल अधिक हो। इसलिए संस्था के साथ अधिक से अधिक सदस्यों को जोडऩे का काम करें। बैठक को चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, राष्ट्रीय संजय बजाज, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. एल. अरोड़ा, अशोक गांधी, क्षेत्रीय प्रभारी परमजीत सिंह व विनय दहुजा ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में एस. कुमार अरोड़ा, दर्शन गुप्ता, संजय अरोड़ा, कुलदीप धमीजा, राकेश गांधी, प्रविंद्र सिंह, मोहम्मद ओसाफ गुड्डू, सुमित, रश्मि टैरेंस, शैली साहनी, पूनम भार्गव, ओमना सुनेजा, संगीता शर्मा, पूनम बाली, प्रिया बजाज, बबीता मलिक, सीमा अरोड़ा, तरन्नुम अख्तर, तनमय सचेदवा, ललित, चिराग सुनेजा, अभिमन्यु कुमार, आकाश जाटव आदि मौजूद रहे।