प्रमोद सडाना के डीआरयूसीसी सदस्य बनने पर उद्यमियों ने जताई खुशी
- सहारनपुर में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना को मनोनीत कार्ड सौंपते रेलवे के अधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना को डिविजनल रेलवे यूजर्स सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर उद्यमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे के अधिकारी चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर प्रदीप गिल्होत्रा व महेश ठाकुर कमर्शियल इंस्पेक्टर द्वारा आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना को डिविजनल रेलवे यूजर्स सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) अम्बाला डिवीजन में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के डीआरयूसीसी सदस्य मनोनीत किए जाने पर उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। रेलवे के अधिकारी चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर प्रदीप गिल्होत्रा व महेश ठाकुर कमर्शियल इंस्पेक्टर द्वारा आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना को मनोनीत कार्ड आज आईआईए कार्यालय में सौंपा गया।
इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि मुझे डीआरयूसीसी अम्बाला डिवीजन में सदस्य मनोनीत किए जाने पर मैं रेलवे अम्बाला डिवीजन व आईआईए सहारनपुर चैप्टर का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि डीआरयूसीसी सदस्य बनने मैं सहारनपुर के उद्यमियों को रेलवे से जो अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा कराने का प्रयास करूंगा। साथ ही सहारनपुर के नागरिकों की रेलवे स्टेशन से सम्बंधिरत समस्याओं का भी समाधान कराने का प्रयास करूंगा।
उन्होंने हा कि सहारनपुर में किसी ट्रेन का स्टॉपिज कराना, नई ट्रेन चलवाना या फिर स्टेशन से सम्बंधित कोई भी समस्या हो उसे कमेटी पटल पर रखकर उसमें इम्पलीमेंट कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि सहारनपुर के उद्यमियों एवं नागरिकों को रेलवे की उत्तम सुविधाएं मिल सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, हरियाणा प्रभारी आर. के. धवन एवं चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग मौजूद रहे।
