उद्यमियों ने धूमधाम के साथ मनाया दीपावली महोत्सव

- सहारनपुर में आईआईए के दीपावली महोत्सव में दीप प्रज्जवलित करते अतिथिगण।
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के तत्वावधान में दीपावली महोत्सव पारिवारिक कार्यक्रम के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित दीपावली महोत्सव का शुभारम्भ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुम्बर, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, समाजसेवी महेंद्र तनेजा, पूर्व राष्ट्रीय रामजी सुनेजा व प्रमोद मिगलानी, चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. धवन, मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, कार्यक्रम संयोजक सतीश अरोड़ा, सह संयोजक ऋषभ अग्रवाल, राकेश गांधी, एस. कुमार व अशोक छाबड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में देहरादून से आए कलाकारों ने नृत्य की सुंंदर प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आयोजित लक्की ड्रा में वीरभान भटेजा ने प्रथम, संजय कुमार द्वितीय व संचित जुनेजा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, संदीप गुप्ता, कुलदीप धमीजा, परमजीत सिंह, अमित अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, राजेश मेहता, सुषमा बजाज, अनूप खन्ना, मनोज जैन, अमन गुप्ता, शलभ राय, के.एल. अरोड़ा, विकास मलिक, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, राही मक्कड़, विनय दहूजा राजेश गुप्ता, डा. गौरव तेहरी, अभिषेक जैन, अरविंद खन्ना, मदनलाल अरोड़ा, डा. शिवनारायण शर्मा, शीतल टंडन, डा. एजाज अहमद, डा. राजेश नारंग, रोमी जुनेजा, समीर मदान, मनमोहन जुनेजा, राजकुमार सडाना, शरद भार्गव, चिराग सुनेजा, कुशल शर्मा, गौरव अग्रवाल सहित भारी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।