देश का निर्माता है उद्यमी: अग्रवाल

- सहारनपुर में आईआईए के कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN]। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि शासन-प्रशासन स्तर पर समाधान कराना है ताकि एमएसएमई सैक्टर का विकास हो सके। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में वर्ष 2021-22 की प्रथम बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्यमी स्वयं को किसी प्रकार से कमजोर न समझें। हमें स्वयं के अंदर आत्मविश्वास लाना होगा क्योंकि हम सभी उद्यमी भारत के निर्माता हैं और देश की जीडीपी भी हम ही बनाते हैं। इसके बावजूद हमेशा उद्यमियों का उत्पीडऩा किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे उद्योग तरक्की करेंगे तो देश भी तरक्की करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को अपने उत्पादों का डिस्प्ले करना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए आईआईए मार्ट पोर्टल बना रही है। इस पोर्टल पर पता चल जाएगा कि कौन सी कम्पनी कौन सा उत्पाद बना रही है। इससे पूर्व संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रवीण सडाना व प्रमोद मिगलानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल का स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को सहारनपुर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, नवनियुक्त महासचिव प्रियेश गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, राजेश सपरा, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. एल. अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस. कुमार अरोड़ा अशोक गांधी, आर. के. धवन, संजीव अरोड़ा, रविंद्र मिगलानी, दर्शन कुमार गुप्ता, मंजीत सिंह अरोड़ा, सुभाष मिगलानी, अनूप खन्ना, अमित देवरानी, अनिल सडाना, राजू सचदेवा, चिराग सुनेजा, मनोज जैन, सतीश अरोड़ा, संदीप कपूर, नितिन गुप्ता, शिव अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, कुलदीप धमीजा, प्रमिंद्र सिंह सहित भारी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।