रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध

रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध
  • सहारनपुर में मुन्नालान कालेज में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

सहारनपुर [24CN]। मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, विविधता में एकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्थानीय मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों की भाषा, परिधान, संस्कृति एवं त्यौहारों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समाहित करने का प्रयास किया गया। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज की छात्राओं कु. जरका, वैष्णवी, फबिहा, फातिमा, प्रज्ञा, सृष्टि, शिवानी, श्रुति, सुजाता आदि छात्राओं द्वारा हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र एवं राजस्थान के लोकगीत एवं विभिन्न नृत्यों शैलियों को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच. सिंह ने विभिन्नता में एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीव की उत्पत्ति से प्रारम्भ होकर विभिन्न युगों तक जैविक उन्नति के साथ विविधता में समरसता के भाव को संचारित किया। कार्यक्रम में प्रो. निशा शुक्ला द्वारा खानपान के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों में खाए जाने वाले मिष्ठानों का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की संयोजक सीमा रानी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की सहसंयोजक डा. रीता वोरा, संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री तानिया, पूजा, कला विभाग की शिक्षिका कु. अंतिम चौधरी, प्राचार्य पंकज छाबड़ा, विश्वविद्यालय के कुल सचिव वी. के. मौर्य, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य ओमकार सिंह, महाराज सिंह कालेज के प्राचार्य अनिल कुमार, प्रो. अमिता अग्रवाल, अनुपम बंसल, जया, श्रीमती आशा पांडेय आदि मौजूद रही।