सहारनपुर में डबल मर्डर, घर में घुसकर धारदार हथियार से बुजुर्गों की हत्या

सहारनपुर में डबल मर्डर, घर में घुसकर धारदार हथियार से बुजुर्गों की हत्या

सहारनपुर । घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती अपराधियों के लिए एक बार फिर सॉफ्ट टारगेट बने हैं। सहारनपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती को बदमाशों ने धारदार हथियार से काट डाला। डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में लगी है।

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे की शिवपुरी कॉलोनी में गांव अंतमऊ निवासी  कृष्ण चंद शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता रहते हैं। उनका लड़का बाहर नौकरी करता है। आज सुबह करीब दस बजे घर में उनके घुसे दो युवकों ने उन्हें धारदार हथियारों से काट दिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उनके घर पर पहुंचे। उन्हें देखकर खून में सने युवक मौके से भाग गए। इसके बाद घायलों को तुरंत आसपास के लोग व पुलिस अस्पताल में ले गए जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान हायर सेंटर में दोनों की मौत हो गई घटना से पूरे कस्बे में हड़कंप मचा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहां लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुटी है। एसपी मौके पर पड़ताल में लगे हैं।  लोगों ने पुलिस की सूचना देने के साथ ही घायलों को तुरंत अस्पताल में ले गए जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया उपचार के दौरान हायर सेंटर में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उन बदमाशों की तलाश कर रही है।

दिनदहाड़े इस घटना से इलाके में खौफ

इस घटना से पुरे कस्‍बे में एक खौफ का माहौल बना हुआ है। सभी इस घटना से अपने को अ‍सुरक्षित महसूस कर रहे है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से इस घटना का संज्ञान ले रही है। लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर किस वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।


विडियों समाचार