संविधान दिवस पर किया प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित

संविधान दिवस पर किया प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित
  • सहारनपुर में संविधान दिवस पर प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित करते संवैधानिक क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। संवैधानिक क्रांति के तत्वावधान में 72वां संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को माल्यार्पण करके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में संविधान क्रांति के तत्वावधान में आयोजित 72वें संविधान दिवस को सम्बोधित कर संवैधानिक क्रांति मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शिवा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान अंगीकृत करते हुए कहा था कि मैं समझता हूं कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा हो, वह बुरा साबित हो सकता है, यदि उसका अनुसरण करने वाले लोग बुरे हों। उन्होंने सभी लोगों से संविधान में दिए गए प्राविधानों का पालन करने की अपील की।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संविधान का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में साधूराम, बृजमोहन सूद, अंकित, एकलव्य, समीर, शुभम, शिवा, पंकज, हंसराज आदि मौजूद रहे।