गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर छह दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन, अखंड पाठ साहिब आरंभ
देवबंद: साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छह दिवसीय प्रभातफेरियों का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हो गए हैं। जिनका समापन चार जनवरी को होगा, प्रकाश पर्व 4 जनवरी को श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा।
शुक्रवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरु होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, दुर्गा कॉलोनी व लाजपत नगर से होते हुए ब्रह्मपुरी कालोनी में हरजीत बतरा के निवास पर पहुंची। जहां परिवार ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, हरप्रीत कौर, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा व चन्नी बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हरजीत बतरा व जितेश बतरा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सचिन छाबड़ा, परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह, हर्ष भारती, हर्ष बतरा, देवेंद्र पाल सिंह, गुरजंट सिंह, राजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रिंस कपूर, मोहित मल्होत्रा, हर्षप्रीत मनचंदा आदि मौजूद रहे।
