shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार किए दो गौकश, तीन अन्य फरार

पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार किए दो गौकश, तीन अन्य फरार
  • सहारनपुर में रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दबोचा गया गौकश।

रामपुर मनिहारान। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौकश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम नवादा भजडू के जंगल में चार संदिग्ध व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस उनके व वरिष्ठ उपनिरीक्षक कपिल देव तथा उपनिरीक्षक अमित कुमार व अरविंद कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान ग्राम नवादा भजडू पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को अपनी ओर आते देख तथा अपने आपको घिरा देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की तथा घेराबंदी कर एक बदमाश सलतान पुत्र पप्पू उर्फ शमशाद निवासी धलापड़ा थाना सरसवा हाल पता हबीबगढ़ रोड लड़कियों के मदरसे के पास निकट वर्धमान कालोनी कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी जंगल में गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन व गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए।

कोतवाली प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि दबोचे गए गौतस्कर सलमान ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपने ताऊ के लड़के व दो अन्य के साथ मिलकर दिन आवारा पशुओं की रैकी करते हैं तथा रात में मौका पाकर उनकी हत्या कर मांस को बेच लेते हैं।

आरोपी ने बताया कि 23 अगस्त की रात्रि हम मल्हीपुर से एक गाय गौकशी के लिए ले जा रहे थे। आज भी हम आवारा गौवंश को काटकर उसके मांस को बेचने जा रहे थे तभी ने पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों का धारा-307/34 व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia