shobhit University Gangoh
 

सपा की सरकार बनते ही युवाओं को दिया जाएगा रोजगार: आब्दी

सपा की सरकार बनते ही युवाओं को दिया जाएगा रोजगार: आब्दी
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री जावेद आब्दी।

सहारनपुर [24CN] । पूर्व मंत्री व सपा नेता जावेद आब्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को रिकार्डतोड़ जीत दिलाकर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सपा की सरकार बनते ही प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने का काम करेगी।

पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने अंबाला रोड स्थित युवा नेता साहिल खान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सियासत दो तरह की होती है। एक सत्ता तक पहुंचना और दूसरा सत्ता तक पहुंचकर देश प्रदेश का विकास करना। भाजपा जनता को बहकाकर सत्ता तक तो पहुंच गई, लेकिन देश प्रदेश नहीं चला पाई जिसने वोट दिया भाजपा ने उस पर ही लाठियां बरसाने का काम किया। चाहे किसान हो या मजदूर या फिर बेरोजगार। जिसने भी हक के लिये आवाज उठाई उसकी आवाज को ही दबाने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच जाकर बता रहे है कि एक तरफ सपा सरकार के काम और दूसरी तरफ भाजपा सरकार के काम को लिख लो। उसमें भाजपा कही नजर नहीं आयेगी। यह बात जनता को समझ आ रही है और काठ की हांडी बार-बार नहीं चढती। भाजपा जनता को दोबारा गुमराह नहीं कर सकती।

विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा कि छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर भाजपा को उखाड फेंकने का काम किया जायेगा। रालोद के साथ उनकी बातचीत चल रही है और कभी भी फाइनल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार बनेगी तो हर गरीब, किसान व हर तबके के घरों में विकास की रोशनी पहुंचेगी। दस लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जायेगा। वार्ता के दौरान युवा नेता साहिल खान, पूर्व चेयरमैन खालिद खान, जिलाध्यक्ष चौ-रूद्रसेन, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहे। इससे पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का आज युवा नेता साहिल खान ने हजारों समर्थकों के साथ स्वागत किया।

Jamia Tibbia