shobhit University Gangoh
 

14 सितम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन, ऐसे करे आवेदन

14 सितम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन, ऐसे करे आवेदन
  • पहले आनलाईन रोजगार मेले में 76 अभ्यर्थियो का चयन

सहारनपुर [24CN]। सहायक निदेशक क्षेत्रिय सेवायोजना कार्यालय श्री शिव ललित सिंह ने बताया कि एक सितम्बर को आयोजित आनलाईन रोजगार मेले 76 अभ्यर्थियो का चयन कम्पनी के अधिकारियो द्वारा विडियो काल/फोन पर किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितम्बर को इस माह का दुसरा आनलाईन मेले का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए अभ्यार्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर आनलाईन पंजीकरण एवं मेले हेतू आवेदन कर सकते है।

श्री शिव ललित सिंह ने बताया कि गत 01 सितम्बर को आयोजित आनलाईन रोजगार मेले में 519 अभ्यर्थियो ने आनलाईन प्रतिभाग किया। विभिन्न कम्पनियों द्वारा आनलाईन साक्षात्कार, विडियों काल/ फोन पर किया गया। समस्त औपचारिकता पूर्ण करने के बाद कम्पिनयों ने 76 पंजीकृत अभ्यार्थियों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी आगामी आनलाईन रोजगार मेंले में भाग लेने के लिए सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, निकट विकास भवन, दिल्ली रोड, सहारनपुर मे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

 

Jamia Tibbia