shobhit University Gangoh
 

कर्मचारियों ने किया जिलाधिकारी का सम्मान

कर्मचारियों ने किया जिलाधिकारी का सम्मान
  • सहारनपुर में बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत करते उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने जनपद के कर्मठ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का बुके देकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह बहुत ही कर्मठ अधिकारी हैं जिनका सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है तथा पूरा जनपद उनके संरक्षण में फलफूल रहा है और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने महासंघ की ओर से जिलाधिकारी का अभिनंदन व स्वागत करते हुए कहा कि नववर्ष उनके लिए बहुत सुखदायक हो। इस दौरान मुकेश कुमार त्यागी, मनमोहन सिंह, राजकुमार, प्रमोद बंसल, विकास कुमार, तरूण राठौर, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia