गुर्जर संसद व प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता पर जोर
- सहारनपुर में जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम मौजूद अतिथिगण।
सहारनपुर। प्रतिहार महासंघ के तत्वावधान में गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में आयोजित गुर्जर संसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में समाज को संगठित करने, शिक्षा के स्तर को सुधारने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में आयोजित गुर्जर संसद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा समाज के वृद्धजनों एवं प्रेरणास्रोत महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गुर्जर संसद में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने, पिछड़ेपन को दूर करने, आपसी वैचारिक मतभेद खत्म करने तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान कियं वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षित और संस्कारवान समाज ही आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने गुर्जर रेजिमेंट और डी-नोटिफाइड ड्राइव जैसे मुद्दों को सदन में उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि 33महिलाओं का आरक्षण लागू होने के मद्देनजर समाज की बेटियों को नेतृत्व के लिए तैयार करना जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी चैधरी वीरेंद्र सिंह, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद इकरा हसन, समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना, विधायक अतुल प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष शामली मनोज चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चैधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चैधरी रूद्र सेन, विधायक कीरत सिंह, मुकेश चैधरी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चैधरी राजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चैधरी, चंदन चैहान सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘पुश-अप मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध रोहतास चैधरी को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश गुर्जर ने किया।
