पुण्यतिथि पर किया पं. नेहरू का भावपूर्ण स्मरण

पुण्यतिथि पर किया पं. नेहरू का भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने पं. जवाहर लाल नेहरू को देश का निर्माता बताते हुए कहा कि पं. नेहरू ने अपने पहले ही कार्यकाल में कृषि, उद्योग, शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, रक्षा आदि क्षेत्रों में एक बेहतर और सुनियोजित शुरूआत देकर एक प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में भारत की नींव रखकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ाई। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू देश के नौनिहालों में राष्ट्र का भविष्य देखते थे। इसलिए उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए उपाय सुनिश्चित किए।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने पं. नेहरू द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि आज के राजनेताओं को पं. नेहरू की दूरदर्शिता का सम्मान करते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, नरेंद्र शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, वीरसैन उपाध्याय, सचिन वर्मा, सौरभ भारद्वाज, सुरेंद्र मनिनवाल, अक्षय चौधरी, नसीब खान, अनुज शर्मा, प्राणनाथ, सुनील, रवि कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।