पुण्यतिथि पर किया महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण
सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया गया तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा व सर्वधर्म समभाव का संदेश देकर आजादी के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया और आजादी के बाद देश को एकजुट रखकर विकास के मार्ग पर प्रशस्त होने का जो संदेश दिया, उसी का नतीजा है कि देश आज अपने साम्प्रदायिक सौहाद्र्र व मजबूत लोकतंत्र की बदौलत विश्व में एक मिशाल है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वाले लोगों को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें देश व लोकतंत्र का दुश्मन बताया।
पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने महात्मा गांधी को युग-युगांतर तक सम्पूर्ण विश्व का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा जो पाठ विश्व को पढ़ाया वह आज भी सम्पूर्ण जगत को मानवता की शिक्षा देता है। इस दौरान मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, धर्मपाल जोशी, अशोक जैन, गणेश दत्त शर्मा, आरिफ मंसूरी, सौरभ भारद्वाज, अखिलेश शर्मा, संजय कपिल, सचिन वर्मा, प्राणनाथ, रवि कुमार, रिंकू जाटव आदि मौजूद रहे।
