पुण्यतिथि पर किया कर्पूरी ठाकुर भावपूर्ण स्मरण

- सहारनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों व आदर्शों का अनुसरण कर सपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर प्रख्यात समाजवादी चिंतक व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने राजनीति को सेवा को माध्यम बनाकर समाज के दबे-कुचले लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सदैव संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेकर गरीब व पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों का अनुसरण करने का काम कर रही है ताकि अंतिम पाएदान पर खड़े व्यक्ति का भी विकास हो सके। जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी व वरिष्ठ नेता जमाल साबरी एडवोकेट ने कहा कि सपा में ही दलित, मुस्लिम व पिछड़ा वर्ग का हित सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने पर सर्वसमाज का विकास किया जाएगा।
इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुलजार सलमानी, इरशाद सलमानी, फहाद सलीम, राजदा सिद्दीकी, इसरार अहमद एडवोकेट, वेदपाल पटनी, कुंवरपाल गुर्जर, चौ. जुमला सिंह, अमजद प्रधान, जुबैर, राव फैसल, हासिम, सायदा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।