पुण्यतिथि पर किया डा. लोहिया का भावपूर्ण स्मरण

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक, विचारक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण कर सपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उन्होंने डा. लोहिया के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जाति व धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं। ऐसे में समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करके ही साम्प्रदायिकता का मुकाबला किया जा सकता है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम व जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि सपा ही सर्वसमाज की हितैषी है क्योंकि सपा ही डा. लोहिया की विचारधारा का अनुसरण करते हुए किसानों, मजदूरों, शोषितों व पीडि़तों की लड़ाई लडऩे का काम कर रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर आगामी 15 अक्टूबर को अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से श्रद्धांजलि देने के लिए सपा जिला कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान अब्दुल गफूर, नवाब सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, महजबी खान, अमरीश चौटाला, इरफान कुरैशी, रामाशीष यादव, राजकुमार कालरा, चौ. जुमला सिंह, सुरैया बेगम, साबरीन, जिंदी बेगम, चौ. सितम सिंह आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।