shobhit University Gangoh
 

जनपद में विद्युत पंखों की दुकाने भी खुलेगी

सहारनपुर [24 सीएन ब्यूरों]। अब जनपद में अन्य दुकानों के साथ ही सुबह छः बजे से नो बजे तक विद्युत पंखों की दुकाने भी खुलेगी। दुकानदारो को सोशल डिस्टेंडिंग का ध्यान रखना पडेगा।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस आशय की जानकारी प्रेस रिलीज जारी करते हुए दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाईडलाईंस के मुददेनजर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह छः बजे से नौ बजे तक विद्युत पंखों की दुकाने खुलेगी। पंरतु संबधित दुकानदारो को सोशल डिस्टेंडिग का ध्यान रखना पडेगा। गौरतलब है कि जनपद मे गर्मी बढने से विद्युत पंखों की मांग भी बढ गयी है।

जिलाधिकारी ने चेताया कि सबंधित दुकानदारों का दायित्व होगा कि वे अपनी दुकानों पर भीड न बढने दे। साथ ही सोशल डिस्टेंडिगं को बनाये रखे। कंही भी यदि शासन की गाईडलाईन का उल्लंघन होगा तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी।

Jamia Tibbia