बिजली अधिकारी किसानो की समस्याओ को अनदेखा कर रहे है, किसान हर संघर्ष के लिये तैयार- अशोक चौधरी

बिजली अधिकारी किसानो की समस्याओ को अनदेखा कर रहे है, किसान हर संघर्ष के लिये तैयार- अशोक चौधरी
  • फोटो नकुड बिजलीघर पर चल रहे किसानो के धरने पर बैठे किसान नेता

नकुड 1 जनवरी इंद्रेश। भाकियु टिकैत के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा है कि प्रशासन किसानो की समस्याओ को अनदेखा न करे। किसान अपनी समस्याओ के समाधान के लिये किसी भी संघर्ष के लिये तैयार है।

अशोक कुमार यंहा बिजली घर पर पिछले पंदरह दिनो स ेचल रहे किसानो के धरने पर किसानो को संबोधित कर रहे थे। अशोक कुमार ने कहा कि पंदहर दिनो से किसानो की सुध लेने वाला कोई नहंी है। यह बिजली विभाग के अधिकारियो की संवदेनहीपता को दर्शाता है। किसान अपनी समस्याओ के समाधान के लिये बारिश व कडाके की ठंड मे धरने पर बैठने को मजबूर है।

उधर दो दिन पूर्व एसडीएम संगीता राघव ने किसानो की समस्याओ के समाधान का आश्वसान दिया था। उन्होने किसानो की समस्याओ को जायज माना था। कहा था कि दो दिनो के अंदर समस्याओ का समाधान होना चाहिए। बुद्धवार को दो दिन का समय समाप्त होने को है। इस बीच जानकारी मिली हे कि बिजली कर्मचारी गांव बीनपुुर मे स्कूल के सामने रखे टरांसफार्मर को दुसरी जगह शिफट कर रहे है। ग्रामीणो का आरोप था कि स्कूल के सामने रखे टरांसफार्मार के खंबो मे करंट आने से कोई भी हादसा हो सकता है। हंालाकि अभी तक मनमाने ढंग से जबरन खींची गयी बिजली लाईनो के विषय मे बिजली विभाग के अधिकारी क्या कर रहे है। इसकी कोई जानकारी नंही मिली है।

धरने में भाकियु टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, युवा विंग के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला महामंत्री अजय कांबोज, महासचिव डा0 राजबीरसिंह, कमलेश चौधरी, प्रदीप ठाकुर, चै0 मेवराम बीरंिहस , सीतराम, कपिल त्यागी, आदि उपस्थित रहे।