रामगढ मे पोल से गिरने पर विद्युत संविदाकर्मी की मौत,परिवार मे मचा कोहराम
नकुड 23 अक्टुबर इंद्रेश : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिघरीरामगढ में पोल पर चढकर लाईन ठीक कर रहे लाईनमैन की पोल से गिरने से मौत हो गयी।
घटनाक्रम के अनुसार तिघरीरामगढ बिजली तिघरी निवासी छियालिश वर्षीय सुभाष रामगढ में भटटे के पास लाईन का तार जोडने के लिये पोल पर चढा था । पोल पर काम करते हुए अचानक उसका बेलेंस बिगड गया ओर वह पोल नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुभाष रामगढ बिजलीघर पर संविंदाकर्मी था। घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिये साल्हापुर स्थित अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल के चिकित्सको ने उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए तुरंत जिलामुख्यालय रैफर कर दिया। परिजन उसे सहारनपुर के मेडिग्राम ले गये। जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रात मे सुभाष के शव को वापस गांव म ेले आये। जंहा सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।