सहारनपुर में भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज की केंद्रीय कमेटी का चुनाव संपन्न

सहारनपुर में भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज की केंद्रीय कमेटी का चुनाव संपन्न
  • सहारनपुर में भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज की केंद्रीय कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज भारत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम केंद्रीय कमेटी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए, जिसमें अमृतसर निवासी रत्न हंस को मुख्य संचालन एवं मेरठ निवासी राष्ट्रीय संचालक महेश टांक को सहायक मुख्य संचालक निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में दौरान अमृतसर निवासी रत्न हंस को मुख्य संचालक, जबकि मेरठ निवासी राष्ट्रीय संचालक महेश टाँक को सहायक मुख्य संचालक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हरियाणा निवासी बलबीर सूद को महामंत्री तथा उत्तराखंड के सुधीर झंझट को संयुक्त मंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी के पद पर प्रमोट किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लुधियाना के विजय दिसावर को राष्ट्रीय संचालक, मेरठ के मुकेश पार्चा को राष्ट्रीय निर्देशक, सहारनपुर के मनमोहन सूद, पंजाब के जितेंद्र बाली और मेरठ के गुलशन पार्चा को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, पंजाब के के.पी. दानव को मुख्य प्रचार मंत्री, हरियाणा के मास्टर बलदीप मचल को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, हरियाणा के रिंकू गागट को हरियाणा प्रभारी, हरियाणा के संदीप बागड़ी को राष्ट्रीय आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं गुलाब कल्याण, नायक सिंह एवं विश्वास कांगड़ा को राष्ट्रीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संतजन अमर ऋषि, लक्ष्य ऋषि, रजिस्टर्ड कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश टंडन सहित सभा में उपस्थित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

गौरतलब है कि संगठन की पिछली केंद्रीय कमेटी का कार्यकाल 2 जुलाई 2025 को पूर्ण हो चुका था। इसके बाद चुनाव की कई बार घोषणा की गई, लेकिन कुछ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अंतत: प्रभु रत्नाकर महाराज द्वारा मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड कार्यालय ने चुनाव प्रक्रिया को अपने नियंत्रण में लेते हुए स्पष्ट चेतावनी जारी की थी कि जो पदाधिकारी चुनाव में भाग नहीं लेंगे, वे किसी प्रकार का आपत्ति अधिकार नहीं रखेंगे तथा आवश्यकता पडऩे पर उनकी सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है। चुनाव के सफल आयोजन के बाद संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार हुआ है, वहीं समाजहित में कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस दौरान आदि धर्म परंपरा के मुख्य संचालक जसवीर लवण ने भी अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज में अपना विलय किया और विश्वास जताया कि वह जीवन भर प्रभु रत्नाकर जी की विचारधारा पर चलेंगे और उनके मिशन को आगे बढ़ाएंगे इस मौके पर पंजाब प्रभारी वरियम सिंह, सहारनपुर के बृजमोहन सूद प्रधान, अमृतसर से शेरा सिंह, हरिद्वार से विनोद कुमार, अमरीश चैटाला, मनोज जेहरा, रवि तेश्वर सहित आदि धर्म समाजी मौजूद रहे।