टैक्स एडवोकेट्स एसोसिशन के चुनाव संपन्न

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिशन के चुनाव संपन्न
  • सहारनपुर में टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी।

सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन सहारनपुर के वार्षिक चुनाव 2025-26 संपन्न हुए,चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा एडवोकेट एवं अनिल गुप्ता एडवोकेट द्वारा जीएसटी भवन, दिल्ली रोड के सभागार में विजयी पदाधिकारी की घोषणा की गई, जिसमें एच. के. अरोड़ा अध्यक्ष, प्रियांक भारद्वाज महासचिव प्रभात राणा एवं आर. एस. माथुर उपाध्यक्ष, संजीव जैन एवं हरीश भटेजा सचिव एवं संजय धीमान कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा एवं अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कपूर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। निवर्तमान महासचिव दीपक जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तम कार्य करने चाहिए जिससे एसोसिशन उन्नति की नई ऊंचाइयां छू सके।

एसोसिशन के संरक्षक राकेश जैन द्वार ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि नई टीम को एसोसिशन हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करे। साथ ही संगठन के दो सदस्यों विनय अग्रवाल एवं संजीव जैन को भारत सरकार द्वारा नोटरी हेतु चयनित करने के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अचिंत तायल, रवि प्रकाश शर्मा, एच. के. अरोड़ा, अंकित गर्ग, प्रियांक भारद्वाज, विनय अग्रवाल, अंशुल भारद्वाज, मनोज जैन, आयुष, संजय धीमान, जितेंद्र, हर्ष कपूर, रवि प्रकाश शर्मा, अनिल गुप्ता, वैभव, ललित, आकाश, अनिल मिश्रा भारत खुराना, रितिशेक, शशांक, रजत, हरीश, अर्पित, आलोक, अशोक, पवन आदि सदस्य उपस्थित रहे।