दस दिनों से लापता वृद्ध महिला सकुशल अपने घर लौटी

दस दिनों से लापता वृद्ध महिला सकुशल अपने घर लौटी
  • वृद्ध महिला को परिजनों के सुपुर्द करती पुलिस।

देवबंद [24CN] : विगत दस दिनों से घर से लापता हुयी वृद्ध महिला सोमवार को स्वंय ही अपने घर वापिस लोट आयी। वृद्ध महिला को सकुशल देख परिवार में खुशी की लहर दौड गयी।
जानकारी के अनुसार कृष्णा पत्नि स्व0 रामा निवासी सराय मालियान विगत 31 जौलाई को अपने घर से लापता हो गयी थी। कृष्ण को उसका पुत्र सुभाष व अन्य परिजन उसी दिन से लगातार तलाश कर रहे थे तथा इस बारे में सुभाष ने कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। सोमवार को महिला स्वंय ही लौट आयी तथा आवश्यक कार्यवाई के बाद खानकाह चैकी पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।