मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे को याद किया और श्रद्धांजलि दी। शिंदे ने कहा, ‘यह केवल उनकी ही आशीर्वाद का परिणाम है कि मैं आज आपके सामने बतौर मुख्यमंत्री खड़ा हूं।’ शिवसेना में बगावत की शुरुआत करने वाले एकनाथ शिंदे  ने 30 जून को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुभकामनाएं दी और भारत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद से देश को ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुभकामनाएं। यह दिन सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का है जिन्होंने हमें प्रेरित किया, सही राह दिखाई और जीवन के बारे में काफी कुछ सिखाया। हमारे गुरुओं के आशीर्वाद से देश नई ऊचाईयों पर पहुंचे।’ हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ के महीने में मनाई जाती है। इस त्योहार को व्यास पूर्णिमा के तौर पर भी जानते हैं जिसे इस साल 13 जुलाई, बुधवार को मनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस दिन वेद व्यास की जयंती होती है जो ग्रंथ महाभारत के लेखक हें। लोग अपने शिक्षकों और गुरुओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं।