• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, ‘आटो रिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया’

  • July 6, 2022
एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, ‘आटो रिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया’
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। शिंदे ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि आटो रिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि उद्धव ने शिंदे पर हमला बोला था।

मुंबई। कभी मुंबई की सड़कों पर आटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) आज महाराष्ट्र की सरकार चला रहे हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आटो रिक्शा को लेकर तंज कसा था। उद्धव ने मंगलवार को कहा था कि आटो का ब्रेक फेल हो गया है। वहीं, अब एकनाथ शिंदे ने उद्धव के इस बयान पर पलटवार किया है।

शिंदे ने समाचार एजेंसी एएनआइ को दिए इंटरव्यू में उद्धव पर निशाना साधा है। शिंदे ने कहा, ‘आटोरिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया है।’ शिंदे ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार आम लोगों के लिए है और समाज के सभी वर्गों को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से काम करेगी कि सभी को लगे कि यह उनकी सरकार है।

शिंदे का उद्धव को जवाब

शिंदे ने आगे कहा कि आटो रिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि यह सरकार आम लोगों के लिए है। बता दें कि शिंदे, उद्धव ठाकरे की उस टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा एमवीए सरकार को तिपहिया सरकार कहती थी, लेकिन अब तिपहिया चलाने वाला सरकार चला रहा है। ठाकरे ने शिंदे पर पीठ में छुरा घोंपने का भी आरोप लगाया।

मैंने कहा है कि उस रिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया क्योंकि ये सरकार सर्वसामान्य लोगों के लिए सरकार है, ये समाज के हर घटक को न्याय दिलाने वाली सरकार है: उद्धव ठाकरे के बयान “आज तीन पहिए वाले ड्राइवर को सरकार चलाने दे दिया है” के जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे pic.twitter.com/oVFhFZ0s2F

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2022

 

‘कई मुद्दों पर MVA सरकार फैसले नहीं ले सकी’

शिंदे ने आगे कहा कि शिवसेना-भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था और सरकार बन गई कांग्रेस-एनसीपी के साथ। इसके कारण जब भी हिन्दुत्व के मुद्दे आए, दाऊद इब्राहिम का मुद्दा आया, मुंबई बम ब्लास्ट का मुद्दा और भी कई मुद्दे जब आते थे, हम कोई भी निर्णय नहीं ले पा रहे थे। नता को लगा था कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी करती है लेकिन उन्होंने सभी देशवासियों को बता दिया है कि इन 50 लोगों ने एक हिन्दुत्व की भूमिका ली है, इनका एजेंडा हिन्दुत्व का है,विकास का है, इनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने हमें समर्थन किया।

 

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान

नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान

  • March 5, 2026
‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

  • March 5, 2026
अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’

अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’

  • March 5, 2026
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान March 5, 2026
  • राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट March 5, 2026
  • अखिलेश यादव ने की इजरायल-अमेरिकी हमले की निंदा, अयातुल्लाह खामेनेई समेत 165 छात्रा की मौत पर जताया दुख March 5, 2026
  • यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान March 5, 2026
  • क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम March 5, 2026
  • ‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान March 5, 2026
  • अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’ March 5, 2026
  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez