आज मनाया जाएगा ईद का त्योहार, रातभर गुलजार रहे बाजार

देवबंद [24CN] : ईद-उल-फितर का त्योहार बृहस्पतिवार (आज) मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में खरीदारी करने को लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में देर रात तक चहल-पहल रही। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

रमजान का पाक महीने में खुदा की इबादत में मशगूल रहने वाले रोजेदार अब उत्साह के साथ ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। रोजा इफ्तार के बाद से बाजारों में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ गई। जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए चूड़ी, कपड़े, टोपी, रुमाल, इत्र, सुरमा, जूते चप्पल, मिठाई और मेवों की दुकानों को स्पेशल ढंग से सजाया गया है।

चांद का दीदार कर एक दूसरे को बधाई दी
ईद का चांद देखने के लिए लोग रोजा खोलने के बाद छतों पर खड़े दिखाई दिए। चांद का दीदार होते ही रोजेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी।

पुलिस प्रशासन की रहेगी कड़ी चैकसी
ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी चैकसी रहेगी। ईदगाहों सहित प्रमुख मस्जिदों के बाहर और चैक चैराहों पर व्याप्क पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ है पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नमाज के दौरान मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने लोगों ने मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की है।

देवबंद में ईद की नमाज का समय
ईदगाह-7.00 बजे
जामा मस्जिद-7.15 बजे
मस्जिद रशीद-7.30 बजे
दारुल उलूम वक्फ-8.00 बजे
दारुल उलूम जकरिया-7.30 बजे
मुगलों वाली मस्जिद रेती चैक-6.20 बजे
मस्जिद रहीम बीबी किला-7.15 बजे
पुरानी जामा मस्जिद पठानपुरा-8.00 बजे
मदरसा असगरिया भायला रोड-8.00 बजे
छप्पर वाली मस्जिद, सांपला रोड-6.45 बजे
मस्जिद घास मंडी-6.40 बजे
दगड़ा वाली मस्जिद पठानपुरा-7.15 बजे