क्षेत्र मे सादगी के साथ मनायी गयी ईद

- ईद के मौके पर ईदगाह पर उपस्थित पुलिस अधिकारी
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार बेहद सादगी के साथ मनाया गया। इस बार कोविड 19 गाईडलाईनों का पालन करते हुए नमाजियो ने ईदगाह पर नमाज अता नंही की। अकीकदमंदो ने अपने घरो मे ही ईद की नमाज अता की ।
केरोना के चलते ईद का त्यौहार भी फीका पड गया। गुरूवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद शुक्रवार को ईद मनायी गयी। शुक्रवार को ईद की नामज अता होने के मौके को अकीकदमंदो ने अच्छा माना। उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि अब महामारी का अंत हो जायेगा। नमाजियो ने अपने घरो मे ही सादगी के साथ ईद की नमाज अता की। नगर के ईदगाह जामा मस्जिद, लक्कडवाली मस्जिद , पठानो वाली मस्जिद, सहित सभी मस्जिदो पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीम मौजुद रही। इस मौके पर प्रभारी निरिक्षक केपीसिंह, वरिष्ठ उपनिरिक्षक सतीश कुमार, अनिल कुमार आदि मस्जिदो पर निगररानी करते रहे।
उधर पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने नगर वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होने ईद के मौके पर कोविड गाईलाीईंस का पालन करने की अपील की। पूर्व पालिकाध्यक्ष खालिदखान ने भी क्षेत्रवासियो को ईद की मुबारकबाद दी है।