नकुड क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गयी ईद
नकुड 21 मार्च इंद्रेश। क्षेत्र मे ईद उल फितर का त्यौहार पांरपारिक सदभाव व उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में रोजेदारो ने ईदगाह में ईद की नमाज अता कर कौम की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।
नकुड नगर मे सुबह शुक्रताल रोड स्थित ईदगाह मे हजारो की संख्या में रोजेदारों ने ईद की नमाज अता की। उन्होंने कौम की तरक्की व खुशहाली की दुआएं मांगी । साथ ही एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। पूर्व पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान व कई अन्य अग्रणी व्यक्तियों ने भी ईदगाह पंहुचकर ईद की मुबारकबाद दी।
इसके अलावा अरबी मदरसे व बीआरसी व मजहर उलूम मे भी ईद की नमाज अता की गयी। देहात क्षेत्र में उत्साह के साथ ईद मनायी गयी। खेडा अफगान व अंबेहेटा पीर में भी रोजेदारों ने ईद की नमाज अता कर एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
