• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अंडरवर्ल्ड से कथित कनेक्शन पर ईडी की पूछताछ जारी, नवाब मलिक बोले- ना डरेंगे ना झुकेंगे

  • February 23, 2022
अंडरवर्ल्ड से कथित कनेक्शन पर ईडी की पूछताछ जारी, नवाब मलिक बोले- ना डरेंगे ना झुकेंगे
  • मनी लॉन्ड्रिंग और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। ईडी की टीम आज सुबह उनके आवास पहुंची थी। कुछ देर बाद ईडी नवाब मलिक को अपने दफ्तर ले गई।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक से मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पूछताछ जारी है। ईडी अधिकारी आज सुबह नवाब मलिक के आवास पहुंचे थे। आवास पर पूछताछ के बाद ईडी की टीम उन्हें अपने दफ्तर ले गई। पिछले कुछ घंटों से नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है। ईडी ने नवाब मलिक को अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों को लेकर तलब किया था।

ईडी की टीम नवाब मलिक से पूछताछ कर रही है। उधर, नवाब मलिक के दफ्तर से एक ट्वीट किया गया है। नवाब मलिक के ऑफिस ने ट्वीट कर लिखा, ‘ना डरेंगे ना झुकेंगे, 2024 के लिए तैयार रहें।’

ना डरेंगे ना झुकेंगे!

 

ईडी की कार्रवाई से भड़की शिवसेना-एनसीपी

वहीं, एनसीपी और शिवसेना ने ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। एनसीपी नेता नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि आज सुबह नवाब मलिक के यहां ईडी के लोग आए थे। बहुत दिनों से भाजपा के कार्यकर्ता, प्रवक्ता ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महाविकास अघाड़ी के खिलाफ ईडी का नोटिस आएगा। आज वह हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि महाविकास अघाड़ी के खिलाफ जो षड्यंत्र भाजपा कर रही थी उसे आज पूरा महाराष्ट्र देख रहा है। कोई नोटिस नहीं आया है। महाराष्ट्र के एक मंत्री को सीधा ईडी अपने दफ्तर लेकर गई है। इन्होंने कौन सी नई राजनीति शुरू की है ऐसा मैंने पहली बार होते देखा है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नवाब मलिक वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हैं। ईडी जिस तरह से उन्हें उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है। हमारे राज्य में आकर एक मंत्री को केंद्रीय एजेंसियां ले जाती हैं। 2024 के बाद आपकी भी जांच होगी। इसे ध्यान में रखो।

देवेंद्र फडणवीस ने लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फडणवीस ने मलिक पर अंडरवर्ल्‍ड से संबंधों का आरोप लगाया था। फडणवीस ने कहा था कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी हैं। फडणवीस ने यह भी कहा था कि जमीन को दाऊद के लोगों से बेहद सस्‍ते दाम में ली गई। आखिर क्‍यों उन्‍होंने मुंबई ब्‍लास्‍ट के आरोपियों से जमीन की खरीद-फरोख्‍त की?

फडणवीस ने सवाल किया था कि नवाब मलिक आपने मुंबई के गुनहगारों, मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन आपको 20 लाख रुपये में दे दी? फडणवीस ने दावा किया था कि चार प्रॉपर्टी में 100% अंडरवर्ल्ड का एंगल है। मेरे पास जो सारे सबूत हैं, मैं वो सक्षम प्राधिकारी को दूंगा। मैं ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी दूंगा, ताकि उनको भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार March 5, 2026
  • पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर March 5, 2026
  • संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल March 5, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार March 5, 2026
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी March 5, 2026
  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez